एन आई एन
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने गुप्त सूचना पर जाखपंत क्षेत्र में एक दुकान में छापेमारी की।
पुलिस ने किशोर पंत को दुकान में अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। किशोर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
