10-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भड़कटिया में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 8 विकास खंडों से आए प्रतिभागियों ने अपनी विज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महारा, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, बीआरसी समन्वयक प्रेम प्रकाश खर्कवाल और ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भीम सिंह कार्की ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह आयोजन ज्ञान को साझा करने का सुअवसर है। ऐसे आयोजनों से भविष्य में तकनीक समृद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पांडे और रितेश तिवारी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp