एन आई एन

पिथौरागढ़। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर चंद्रकला भैंसोड़ा के निर्देशन में आज मजिरकांडा में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा बृजवासी भट्ट ने 45 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया। शिविर को संपन्न कराने में फार्मेसी अधिकारी शैलेंद्र कंसवाल, त्रिलोक चंद्र, देवानंद, योग अनुदेशक बबीता कार्की, नीरज जोशी ने सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp