एन आई एन

पिथौरागढ़। 27 सूत्रीय लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से खिन्न डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने आज जिला मुख्यालय में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उदासीनता से खिन्न डिप्लोमा इंजीनियरों ने 18 फरवरी को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और 23 फरवरी को देहरादून में विशाल रैली का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप नेगी ने और संचालन सचिव विवेकानंद बगौली ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp