एन आई एन

 

पिथौरागढ़। बेरीनाग में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) थराली डिविजन की मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने आज भी कार्यबहिष्कार करते हुए खंड कार्यालय पर धरना जारी रखा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें पारस्परिक स्थानांतरण और वंचित कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति देना हैं। 

कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कार्यबहिष्कार और धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर जनपदीय अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp