एन आई एन
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 फरवरी को थाना थल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ राम सिंह चौहान निवासी दन्तोली (थल) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा जनपद में मिशन मर्यादा और यातायात नियम उल्लंघन के तहत कुल 150 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।