एन आई एन
पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट के कक्षा 8 के छात्र भावेश पंगरिया ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSS) उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश राम सहित शिक्षक राकेश चौहान, निधि लोहनी, मनेंद्र कोहली, अर्जुन कुमार, गोविंद बल्लभ भट्ट, अनिल सिंह, मनीष पंत, प्रियंका उप्रेती और दयाकृष्ण भट्ट ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और भावेश पंगरिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।