एन आई एन
पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन को जिले से स्थानांतरित किए जाने से नाराज पूर्व सैनिकों ने अब 16 फरवरी से जिले भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

पूर्व सैनिक अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज है। पूर्व सैनिकों ने आज विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किये।