08-Sep-2025

एन आई एन पिथौरागढ़। मां भगवती संगठन द्वारा क्षेत्र के भगवती मंदिर के सौंदर्यकरण और धर्मशाला निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। इस कार्य के लिए गोविंद सिंह सौन ने 20 लाख रुपए की धनराशि दी है।

संगठन के विक्रम सिंह सौन, रोहन सिंह सौन ने बताया कि आज संगठन से 330 सदस्य जुड़े हुए हैं ,जो धार्मिक सामाजिक कार्यों के लिए बड़ा सहयोग दे रहे हैं। पिछले 4 वर्षों में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सामाजिक कार्य भी संगठन के माध्यम से किए गए हैं। दोनों ने कहा है कि संगठन आगे भी अपनी क्रियाकलापों को जारी रखेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp