एन आई एन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी ने आज पोखरी क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी में संदीप कुमार निवासी अग्रोन को मुर्गे की दुकान में शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिले भर में मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर आज 120 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।