एन आई एन

पिथौरागढ़ । सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने आज बडालू गांव में शिविर लगाकर दो दर्जन से अधिक लोगों के जीरो बैलेंस अकाउंट खोले।

बैंक कर्मचारी कमलेश भट्ट ने ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर को संपन्न कराने में नरेंद्र कुमार, पूर्व बैंक कर्मी कालूराम आदि ने सहयोग दिया। शिविर आयोजन के लिए ग्रामीणों ने बैंक का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp