एन आई एन
पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट बगड़ीहाट जौलजीबी के युवाओं के लिए सात दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण कमांडेंट आशीष कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में दिया जाएगा।
तीनों जगह पर आज प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालय सहयोग दे रहे है। शुभारंभ अवसर पर समिति के जगत सिंह मर्तोलिया, उप कमांडेंट अजय कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, निमित अहलावत आदि मौजूद रहे।