एन आई एन
पिथौरागढ़। सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बेरीनाग रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य वक्ता स्वामी योगानंद महाराज ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह भूपेंद्र ने कहा कि सनातन संस्कृति के संवर्धन से भारत विश्व गुरु बनेगा।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम, संगीता चन्याल, जीवन पंत, दर्पण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु उपाध्याय और हरीश चुफाल ने किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।