09-Feb-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज शैकुमारी में जियो और भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने आज प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला शुरू हो जाने से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य करने में सुविधा मिलेगी। 

प्रयोगशाला का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 46 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दौलत राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा और दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, ग्राम प्रधान विनोद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp