एन आई एन

 

पिथौरागढ़। बेरीनाग लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद अध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला की अगुवाई में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पारस्परिक स्थानांतरण ,पदोन्नति से वंचित कार्मिकों की पदोन्नति नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। 

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश धामी, चंदन सिंह, भीम सिंह, केसर सिंह धामी, दिगंबर सिंह, मोहन सिंह, नीतू पंत, शोभा बोरा आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp