एन आई एन

पिथौरागढ़ में 80 वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी के तत्वाधान में आज एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 666 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एनसीसी अधिकारी बी आर कोहली ने बताया कि परीक्षा केएनयू जीआईसी मैदान में संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि पहले दिन में ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड और बैटल क्राफ्ट कम्युनिकेशन, हथियार संचालन की परीक्षा ली गई। दूसरे दिन लिखित परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा कमांडिंग ऑफिसर 77 बटालियन कर्नल जितेंद्र शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर 80 बटालियन लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी की देखरेख में संपन्न कराई गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp