एन आई एन
पिथौरागढ़ ज़िले के मनखोली मैदान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज मनखोली की टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मनखोली की टीम ने नगर निगम की टीम को 50 रन से पराजित किया।
मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कत किया। रविंद्र सिंह बिष्ट मैन ऑफ द मैच चुने गये।