एन आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान रविवार को जारी रहा। जाजरदेवल थाने के उप निरीक्षक आनंद गिरि ने टोटानौला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ढाबा संचालक ललित मोहन कापड़ी को ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। 

इसके अलावा झूलाघाट और थल क्षेत्र में कमलेश चंद्र और संजय सिंह धामी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिले भर में ट्रैफिक नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 148 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp