एन आई एन

पिथौरागढ़। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में महादेव डायग्नोसिस सेंटर ने अल्ट्रासाउंड जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा के नेतृत्व में रेडियोलॉजिस्ट ने 398 गर्भवती महिलाओं की जांच की।

शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ.अजय कुमार के निर्देशन में हुआ। दूरदराज से आई महिलाओं की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नलिनी पांंगती ने काउंसलिंग की। क्षेत्र के लोगों ने शिविर आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp