08-Feb-2026

पिथौरागढ़ में ऑपरेशन मुक्ति के तहत दोबारा स्कूलों में नामांकित बच्चों का आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल महेंद्र महर ने स्कूलों में पहुंचकर सत्यापन किया।

इस अभियान के तहत जिले में 43 बच्चों द्वारा विद्यालय में नामांकन कराया गया है। टीम समय-समय पर बच्चों से संपर्क कर उनकी जानकारी ले रही है पुलिस ने बच्चों को भरोसा दिया है कि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp