एन आई एन

पिथौरागढ़ में हनी मिशन के तहत आज मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेने वाले 10 पूर्व सैनिकों को 100 हनी बॉक्स वितरित किए गए। पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से जिले के 35 पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण दिया गया था।

जिसके सापेक्ष 350 मौन बॉक्स टूल किट और अन्य सामग्री संगठन द्वारा प्राप्त कर वितरित की जा चुकी है। हनी बॉक्स वितरण के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देहरादून से आए सहायक निदेशक राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र पाल सिंह, भगवान गिरी, मंजू देवलाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp