एन आई एन
पिथौरागढ़ ज़िले में खुमती ग्राम सभा की खुली बैठक आज ग्राम प्रधान विमला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव की सड़क, सिंचाई, खेल मैदान, पेयजल योजना, रखरखाव, विकसित भारत, जी राम जी आवास योजना, राशन कार्ड पुनर्निर्माण आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
ग्रामीणों को विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत घनश्याम जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नारायण सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंचल सिंह ऐरी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, ईश्वर सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।