एन आई एन
पिथौरागढ़ में नाबालिक बच्चों को सुरक्षित जागरूक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में आज अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में बच्चों को गुड टच, बैड टच , बाल अपराध, साइबर अपराध , मोबाइल के सही उपयोग, नैतिक मूल्यों की आवश्यकता, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन गुलिस्ता अंजुम ने कहा कि नाबालिक बच्चों की सुरक्षा केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज, परिवार और शैक्षणिक संस्थाओं का साझा दायित्व है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनाथ सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल तनीषा सामंत, पीएलवी खीमादेवी, अधिवक्ता अरविंद सिंह चौहान, त्रिलोक जंगपांगी, प्रधानाचार्य डा. अनिता जोशी आदि ने विचार रखे।