07-Feb-2026

खटीमा में संदिग्ध रासायनिक तरल युक्त शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना 5 फरवरी 2026 की रात की है। पुलिस के अनुसार 8 पीएम ब्लैक शराब के साथ पानी समझकर एक संदिग्ध रासायनिक तरल मिला कर पी लिया गया, जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई।

सूचना पर पुलिस नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंची, जहां दिल्लू राणा (52) निवासी कंजाबाग को मृत घोषित किया गया। 

गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह राणा और प्रवेश राणा को भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने केमिकल जैसी तीव्र गंध आने की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें व संदिग्ध तरल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी हैं। मामले की गहन जांच जारी।



Share on Facebook Share on WhatsApp