एन आई एन
पिथौरागढ़ नगर निगम के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज निगम सभागार में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसी के साथ माघ खिचड़ी का आयोजन भी हुआ। नगर निगम आयुक्त डॉ दीपक सैनी ने एक वर्ष के कार्यों का विवरण लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम पार्षद मौजूद रहे।

नगर निगम के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज इंदिरा पार्क में पुस्तकालय कैंटीन का शुभारंभ किया गया। नगर के स्टेडियम के पास कामकाजी महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल की नींव रखी गई। भाटकोट में व्यू प्वाइंट का उद्घाटन किया गया और गांधी चौक में फड़ों के स्थान पर बेहतरीन फसाट दुकानों का कार्य भी शुरू किया गया।