एन आई एन
पिथौरागढ़ में शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट के वाहन का आज पुलिस ने चालान कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।
लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी रोड पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े रहते हैं लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। पुलिस कभी मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों के चालान नहीं करती। पोस्टमार्टम के लिए आने वाले परेशान लोगों के वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी भट्ट ने कहा कि इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मनमानी नहीं रुकी तो वे राज्य आंदोलनकारी को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे।