एन आई एन

पिथौरागढ़ में पीएम श्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट 37 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। सेवानिवृत्ति पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नए प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की। 

सेवानिवृत्ति पर प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने विद्यालय को ₹50,000 की धनराशि दी । इस धनराशि को एफडी के रूप में रखा जाएगा। इससे मिलने वाले ब्याज से होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp