एन आई एन

 

पिथौरागढ़। युवा नेत्री मोनिका महर ने नगर निगम के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजन पर सवाल खड़े किये हैं उन्होंने कहा कि मेयर के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होना व्यक्तिगत मामला है और इसे सरकारी भवन में मनाए जाने का कोई औचित्य नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसी परिपाटी से सरकारी कामकाज प्रभावित होते हैं इससे लोगों की दिक्कत बढ़ती है उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नगर निगम सभागार में कभी भी ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि अन्य विभाग भी ऐसा ही करने लगे तो आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला अधिकारी से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड और माघ खिचड़ी आयोजन से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह आयोजन रामलीला मैदान में भी हो सकते थे। जिससे नगर निगम कार्यालय का कार्य सामान्य ढंग से संचालित होता।



Share on Facebook Share on WhatsApp