एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले के चेसर क्षेत्र में खाई में गिरने से ग्राम खड़कोट निवासी 32 वर्षीय दिग्विजय चंद पुत्र अशोक चंद निवासी जलतुरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना डीसीआर पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को दी गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में तत्परता और कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया तथा आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम सहित अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पहले दुबई में काम करता था। इस समय कुछ नहीं कर रहा था और अविवाहित था, और घूमने के लिए चेसर गया हुआ था, पैर फिसलने से उसकी मौत हुई मौत के बाद घर में रह रही मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।