05-Feb-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। जिले की दो होनहार छात्राओं ने संगीत विषय से यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्यालय के नजदीकी मड़खड़ायत गांव की रहने वाली निशा खड़ायत अपने क्षेत्र की पहली छात्रा हैं जिन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी माता ममता खड़ायत जिला चिकित्सालय में नर्स के पद पर कार्यरत है। अनेक संघर्षों के बीच उन्होंने अपनी बेटी को सीमित संसाधनों में आगे बढ़ाया और उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। निशा ने कहा है कि उनकी माता के त्याग, परिश्रम और आशीर्वाद से आज उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। 

दूसरी छात्रा सपना गोस्वामी ने भी यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सपना के पति गोकुलनाथ भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में कार्यरत है। सपना वर्तमान में अल्मोड़ा से डॉ. गंगा तमांग के निर्देशन एवं डॉ. सबीहा नाज के सह निर्देशन में संगीत पर शोध कार्य कर रही है। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट को दिया है। दोनों ने कहा है कि उनके दिशा निर्देशन में ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp