एन आई एन
पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के उम्मीदवार मदन मोहन भट्ट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सशक्त नेतृत्व और विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी भी मौजूद रहे।