04-Feb-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड की परिषदीय परीक्षा 2026 के अंतर्गत इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बाह्य परीक्षक बाहर से नियुक्त किए जाएंगे।गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 04 फरवरी से 13फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 फरवरी को रसायन विज्ञान, 05 फरवरी को संगीत (गायन), 08 फरवरी को गृह विज्ञान तथा 09 फरवरी को भूगोल ,13 को मनोविज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

 

वहीं हाईस्कूल की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी फरवरी माह में आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 04 फरवरी को हिंदी,सामाजिक विज्ञान, 05 फरवरी कोविज्ञान , 6 फरवरी को अंग्रेजी , 10 फरवरी को गणित/गृह विज्ञान तथा  विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में एक-दो दिन पूर्व विद्यालय से संपर्क अवश्य करें। साथ ही सभी व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 04 फरवरी 2026 को विद्यालय में उपस्थित होकर विषय अध्यापिकाओं से संपर्क करना अनिवार्य होगा। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य हंसा धामी एवं बोर्ड परीक्षा प्रभारी शहजादी गौसिया द्वारा दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp