एन आई एन

 

पिथौरागढ़। हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतर सीमांत क्रॉस कंट्री दौड़ में 55 वीं वाहिनी के योगेश चंद्र जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ मात्र 37 मिनट में पूरी की। 

पिथौरागढ़ जिले के आठ गांव सीलिंग के रहने वाले योगेश वर्तमान में पिथौरागढ़ में तैनात 55 वीं वहिनी में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। वे इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी शानदार सफलता से वाहिनी परिवार में खुशी की लहर है। वाहिनी के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp