एन आई एन

 

पिथौरागढ़। नगर में हर तीसरे माह बाहरी क्षेत्र से आ रहे लोग एक निजी परिसर में मेले के नाम पर कारोबार कर रहे हैं। एक बार फिर मेले की तैयारी हो रही है। इसकी जानकारी लगते ही उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया है। 

व्यापारियों ने आज इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि बाहर से आ रहे लोग एक निजी परिसर में मेला आयोजन के नाम पर कारोबार कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। नगर में ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि बार-बार मेला लगाने की अनुमति न दी जाए।



Share on Facebook Share on WhatsApp