एन आई एन
पिथौरागढ़ । 8 फरवरी से गोपेश्वर में होने वाली अंडर 17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल जीआईसी खेल मैदान में होंगे।
चयन ट्रायल कल अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होंगे। प्रतिभागियों को अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति लानी होगी।