एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । 14 वर्ष पूर्व काटी गई क्वीतड जमतडी सडक की अब तक सुध नहीं लिए जाने से परेशान ग्रामीणों ने आज मुख्यालय पहुंचकर विधायक मयूख महर के सामने समस्या रखी। 

ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने  कहा कि सड़क पर आज तक ना तो डामरीकरण किया गया है और नहीं सोलिंग की गई है। सड़क पर नालिया भी नहीं बनी है जिस कारण लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र वासियों ने विधायक महर से सड़क पर डामरीकरण करवाये जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp