एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को बेरीनाग में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान ढाबा संचालक राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम चौरी के ढाबे से अवैध शराब पकड़ी गई। 

ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिले भर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा के उल्लंघन पर 120 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp