एन आई एन
पिथौरागढ़। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभै में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले लोकेश और सिमर ने राष्ट्रीय साधन सहयोग्यता छात्रवृत्ति योजना उत्तीर्ण कर ली है। इन दोनों विद्यार्थियों को अब 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने तक प्रतिमाह ₹1000 की धनराशि दी जाएगी।
शीतकालीन अवकाश के बाद आज विद्यालय पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से दोनों बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय में मिष्ठान वितरित किया गया।विद्यालय के छात्र लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। स्वागत समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका देवी, ग्राम प्रधान हेमा भंडारी, सुनीता देवी, सोनू भंडारी, ललित सिंह, उम्मेद सिंह, मोनिका देवी, सुनीता देवी, प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र जोशी, शिक्षक बलवंत सिंह भंडारी, नरेश पुनेठा, गीता प्रसाद, भावना मेहता आदि मौजूद रहे।