एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली धारचूला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया।
सीओ केएस. रावत के निर्देशन में धारचूला कोतवाली के प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोबाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को सीज करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।