एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन ने आज जिले के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में नये शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया और उन्हें ज्ञापन दिया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का भरोसा दिया। संगठन के महामंत्री बीआर कोहली ने कहा कि संयंत्र एवं वेतनमान के प्रकरण मांगे गए थे, शीतकालीन अवकाश के कारण कई शिक्षक आवेदन जमा नहीं कर पाये। उन्होंने इसके लिए तिथि बढ़ाये जाने की मांग की।