एन आई एन
गंगोलीहाट। आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज गंगोलीहाट में हुआ। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए इसे भव्य एवं विराट स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 6 फरवरी को एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय विद्यालयों की सहभागिता को लेकर भी प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में जिला प्रचारक गणेश, दर्पण कुमार, त्रिलोक खाती, हिमांशु, रत्नाकर पांडे, दीपक शाह, जीवन चंद्र पंत, राजेश रावत, मनीष पंत, रितिक पांडे, हरीश दुर्गापाल, पत्रकार नीरज पंत, निखिल पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।