एन आई एन
पिथौरागढ़। शिक्षकों के लिए ओपीएस लागू करवाने , 2010 से पूर्व के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करवाने की मांग को लेकर आज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दिल्ली में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे से मुलाकात की।
प्रतिनिधियों ने इन मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की मांग का ज्ञापन उन्हें सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीमांत से आये प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन इन मांगों पर उचित कार्रवाई करेगा।