एन आई एन
पिथौरागढ़। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने मांग की है उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थाओं को फीस एक्ट के अंतर्गत लाया जाए। शुल्क नियंत्रण का सवाल तभी न्याय संगत हो सकता है जब वह कानूनी ढांचे में हो।
उन्होंने कहा कि बिना फीस एक्ट के शुल्क तय करना न केवल कानूनी रूप से कमजोर है बल्कि प्रशासनिक मनमानी को भी जन्म देता है। उन्होंने पाठ्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में भी गहरे आत्ममंथन की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में एकरूपता होनी बेहद जरूरी है राष्ट्रीय स्तर पर एक साझा शैक्षणिक आधार, राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है।