एन आई एन

 

पिथौरागढ़। रविवार को पुलिस ने मिशन मर्यादा अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया। गंगोलीहाट क्षेत्र में उप निरीक्षक मोहम्मद अकील सिद्दीकी ने चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे उमेश चंद्र कोठारी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज कर लिया। 

थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह ने शांति भंग करने के आरोप में खुशाल सिंह को हिरासत में ले लिया। जिले भर में ट्रैफिक नियमों और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 126 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp