एन आई एन

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज नगर निगम तिराहे पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलने से उत्तराखंड के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री गणेश भंडारी भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद महापौर कल्पना देवलाल प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा पूर्व विधायक चंद्रा पंत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp