एन आई एन

पिथौरागढ़। में पर्यावरण बटालियन को हटाये किए जाने के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन ने आज से धरना शुरू कर दिया है। टकाना शहीद देवेंद्र चंद्र स्मृति स्थल में पुष्प अर्पित  करने के बाद धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

धरना स्थल पर पूर्व सैनिकों ने जोरदार नारेबाजी की और कहा कि पूर्व सैनिकों को आज धरने पर बैठना पड़ रहा है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द निर्णय नहीं लिए जाने पर पूर्व सैनिक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व सैनिकों ने जन्म प्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर, सचिव दयाल सिंह, प्रर्मिला बोहरा, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp