एन आई एन

पिथौरागढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 55वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली सहित समस्त सीमा चौकियों में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट आशीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बल कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। भारत–नेपाल सीमा पर स्थित पाँच झूला पुलों पर भी ध्वजारोहण किया गया तथा एपीएफ नेपाल को मिठाइयाँ भेंट कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में आयोजित परेड में 55वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह व उनकी टुकड़ी को ट्रॉफी प्रदान की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp