एन आई एन

 

पिथौरागढ़। हिट पहाड़ जनजागरूकता समिति ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भट्यूडा गांव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटियां घर की रौनक , अपना गांव अपना पहाड़ जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने शानदार चित्र तैयार किये। 

प्रतियोगिता में तमन्ना ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रोत्साहन स्वरूप रजिस्टर वितरित किए गये। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अंकित पांडे, सचिव अभिषेक सिंह पोखरिया, कोषाध्यक्ष साक्षी तिवारी, उपाध्यक्ष विशाल सिरौला मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp