एन आई एन

 

पिथौरागढ़।  एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने आज अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। दौड़ में योगेश चंद्र जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रहलाद सिंह दूसरे स्थान पर रहे। मुकेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। 

विजेताओं को 55 वीं वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी सशक्त बनाती है।



Share on Facebook Share on WhatsApp