एन आई एन
पिथौरागढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर आज छात्र संघ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर में माघ खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु छात्र-छात्राओं और नगरवासियो ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक वतन, महापौर कल्पना देवलाल, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, क्षेत्राधिकारी जीबी जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। छात्र संघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथियाल ने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक सांस्कृतिक जन सरोकारों से जुड़े आयोजन कराए जाएंगे।